After Header-1

महाराष्ट्र के रायगढ़ में भीषण हादसा, 48 छात्रों को लेकर जा रही बस पलटी, 2 की मौत, 46 घायल

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में खोपोली कस्बे के निकट एक पहाड़ी इलाके में बस के पलट जाने से दो छात्रों की मौत हो गई और 46 अन्य घायल हो गए।

प्रथम दृष्टया मामला ब्रेक फेल होने का लग रहा है, जिसके कारण बस के चालक ने गाड़ी से अपना नियंत्रण खो दिया।

एक अधिकारी ने बताया कि घटना लोनावाला हिल स्टेशन से करीब 14 किलोमीटर दूर पुराने मुंबई-पुणे राजमार्ग पर रात करीब आठ बजे मैजिक प्वाइंट पहाड़ी के पास हुई।

हादसमें कई छात्र घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। छात्रों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। यहां उनका उपचार किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.