After Header-1

बेटे ने कि अभिनेत्री वीना कपूर की हत्या , शव माथेरान के जंगलों में फेंक

मुंबई। मुंबई में मशहूर टीवी अभिनेत्री वीना कपूर (74) की हत्या उनके बेटे सचिन कपूर (43) ने कर दी और बाद में वीना का शव उनके आवास पर स्थित फ्रिज में रखा। इसके बाद बेटे ने अपनी मां का शव माथेरान के जंगलों में फेंक दिया।

इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपित सचिन कपूर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के समक्ष सचिन कपूर ने स्वीकार किया कि उसने अपनी मां की हत्या जुहू इलाके में स्थित 12 करोड़ रुपये के फ्लैट के लिए की है। यह जानकारी वीना कपूर के साथ काम करने वाली फिल्म अभिनेत्री नीतू कोहली ने सोशल मीडिया पर दी है। इस मामले की गहन छानबीन जुहू पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

पुलिस के अनुसार वीना कपूर और उनके बेटे सचिन कपूर के बीच जुहू स्थित फ्लैट के लिए कोर्ट में मामला चल रहा था। इसी वजह से सचिन कपूर ने अपने नौकर लालू कुमार मंडल के साथ मिलकर अपनी सगी मां वीना कपूर की बैट से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में सचिन कपूर के साथ घरेलू नौकर लालू कुमार मंडल को भी गिरफ्तार किया है।

वीना कपूर के साथ मेरी भाभी सीरियल में काम करने वाली फिल्म अभिनेत्री नीतू कोहली ने सोशल मीडिया पर बताया कि वीना कपूर के बड़े बेटे अमेरिका में रहते हैं। उन्होंने इस बाबत शक होने पर जुहू पुलिस स्टेशन को इसकी जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर सचिन कपूर और नौकर को गिरफ्तार किया है। इस मामले की गहन छानबीन जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.