After Header-1

साउथ एक्ट्रेस शीला प्रिया सेठ ने साजिद खान पर लगाए आरोप

मुंबई। फिल्म निर्माता साजिद खान पर साउथ एक्ट्रेस और मॉडल शीला प्रिया सेठ ने सेक्शुअल हैरेस्टमेंट के आरोप लगाए हैं। शीला ने दावा किया है कि जब वो साजिद खान से काम के सिलसिले में मिलने गईं थी, तो वहां डायरेक्टर ने उन्हें हैरेस करने की कोशिश की थी।

शीला प्रिया सेठ ने कहा- ‘मैं डायरेक्टर से साल 2008 के दौरान मिली थी। उस समय मैंने उनसे रिक्वेस्ट की थी कि वो मुझे अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट में काम दे दें। लेकिन मुझे उनके बर्ताव के चलते फिल्म से बैक आउट करना पड़ा। शीला ने आगे कहा- जब मैं साजिद के पास काम मांगने पहुंची तो वो 5 मिनट तक मेरे प्राइवेट पार्ट्स को देखते रहे और बोले कि तुम्हें अपने ब्रेस्ट सर्जरी करानी चाहिए, क्योंकि ये बडे़ नहीं हैं। इतना ही नहीं साजिद ने मुझे सलाह दी कि तुम्हें अपने ब्रेस्ट साइज को बढ़ाने के लिए मसाज ऑयल यूज करना चाहिए। तभी तुम्हें बॉलीवुड में काम मिल पाएगा। शीला ने आरोप लगाते हुए कहा कि साजिद की ये बातें सुनकर मैं वहां से डरकर भाग आई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.