After Header-1

जान्हवी कपूर ने शेयर की मिली के सेट की बीटीएस तस्वीर

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने अपनी फिल्म मिली के सेट की बीटीएस तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। जान्हवी कपूर की फिल्म मिली रिलीज हो गयी है।

‘मिली’ वर्ष 2019 में प्रदर्शित मलयालम फिल्म ‘हेलन’ की आधिकारिक हिंदी रीमेक है, जिसे ओरिजिनल फिल्म के निर्देशिक मुत्थुकुट्टी ज़ेवियर ने ही निर्देशित किया है। जान्हवी कपूर के पिता बोनी कपूर इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं।

इस फिल्म में जाह्नवी कपूर ने इमोशन्स से भरपूर एक असहाय लड़की का किरदार निभाया है जो अपनी जिंदगी की जंग लड़ती है। जान्हवी कपूर ने फिल्म मिली की शूटिंग के दौरान की कई तस्वीरों को शेयर कर दर्शकों से फिल्म देखने की अपील की है।

जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर ‘मिली’ फिल्म की शूटिंग की तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में हार्ट इमोजी शेयर कर लिखा ‘‘मिली अब आपकी है, थियेटर्स में है अब’।

Leave A Reply

Your email address will not be published.