After Header-1

जीवन और जीविका की आधार हैं गौमाता: रेखा आर्या

डोईवाला। “गोपाष्टमी” के शुभ अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या डोईवाला स्थित बुल्लावाला गांव में मोहन सिंह के डेयरी फार्म पहुंची जहाँ पर उन्होंने गौमाता की आराधना एवं पूजा अर्चना के साथ ही गौ सेवा की।

उन्होंने कहा कि अनादि काल से हमारे भारतीय समाज में पूजनीय गोमाता, जीवन और जीविका की आधार एवं सम्पूर्ण सृष्टि की पालक हैं और हम सभी लोगो को गो-रक्षा का प्रण लेना चाहिए।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि कार्तिक शुक्ल की अष्टमी तिथि को गोपाष्टमी मनाई जा रही है और आज इसी तिथि में भगवान श्रीकृष्ण पहली बार गाय चराने गए थे जहाँ वह बाल श्रीकृष्ण से गोपाल बने थे।

उन्होंने कहा कि हमारे भारतीय संस्कृति में गाय को सबसे ज्यादा पूजनीय माना गया है, हमें गौ माता की सेवा और उसकी रक्षा करनी चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.