दीपावली में भी पर्यटन रहेगा गुलजार

ऋषिकेश । इस बार दीपावली पर तीर्थनगरी के होटल-कैंप पर्यटकों से फुल रहेंगे। अधिकतर पर्यटकों ने 22 से 26 अक्टूबर तक की बुकिंग करवाई है। ऐसे में दीपावली पर तीर्थनगरी पर्यटकों से गुलजार रहेगी।

आमतौर दीपावली के मौके पर पहले इतनी बड़ी संख्या में यहां पर्यटक नहीं आते थे। लेकिन इस बार बुकिंग के आंकड़े से साफ है कि बड़ी तादाद में पर्यटक तीर्थनगरी में ही दिवाली मनाएंगे।

होटल-कैंप की करीब पचास प्रतिशत तक बुकिंग ऑनलाइन हो चुकी है। शनिवार से पर्यटकों के ऋषिकेश आने का सिलसिला शुरू हो जायेगा। होटल-कैंप फुल होने से व्यवसायी उत्साहित है। होटल व्यापारी संजीव जुगडान ने बताया कि अभी तक 22 से 26 अक्टूबर के लिए होटलों में 50 प्रतिशत तक बुकिंग हो गई है।

गंगा घाटी में 200 से अधिक होटल संचालित हो रहे हैं। वहीं कैंपों की संख्या भी इतनी ही है। कहा कि पहली बार दीपावली पर अधिक संख्या में पर्यटकों ने ऑनलाइन बुकिंग करवाई है। हरियाणा, एनसीआर और यूपी से ज्यादा पर्यटकों ने बुकिंग करवाई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.