After Header-1

माफिया अतीक अहमद की करोड़ों की सम्पत्ति हुई कुर्क

लखनऊ। माफिया अतीक अहमद के खिलाफ उप्र प्रशासन ने कार्रवाई की है। प्रदेश की राजधानी के गोमतीनगर विस्तार में तकरीबन 38 करोड़ रुपये की सम्पत्ति कुर्क की गई है। कुर्क की कार्रवाई के दौरान प्रयागराज सिविल लाइन सीओ एनएन सिंह, एसडीएम सदर, विभूतिखंड इंस्पेक्टर राम सिंह, धूमनगंज एसआई सुभाष सिंह, एसओ पुरामुफ्ती, इंस्पेक्टर बीबीडी की टीम मौजूद रही।

पुलिस ने अतीक की गोमतीनगर के विजयंत खंड में आवासीय और व्यवसायिक जमीन के साथ ही बीबीडी के भैसौरा स्थित दो प्रापर्टी को जब्त कर लिया। इतना ही नहीं प्रशासन ने जब्त जमीन पर जब्तीकरण का बोर्ड भी लगाया है। इससे पहले पुलिस ने क्षेत्र में डुगडुगी पिटवाई थी।

उल्लेखनीय है कि प्रयागराज लखनऊ समेत आसपास के कई जिलों में अतीक की करीब एक हजार करोड़ की जमीन को प्रशासन ने गैंगस्टर की धारा के तहत जब्त किया है। हाल में ही 14 सितम्बर को लखनऊ के फैजुल्लागंज की इंद्रा कॉलोनी में अतीक की पत्नी के नाम आठ करोड़ रुपये के बंगले को कुर्क किया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.