After Header-1

विराट के फैन ने रोहित के फैन की हत्या की, गिरफ्तार

चेन्नई। विराट कोहली का कट्टर प्रशंसक ने रोहित शर्मा के प्रशंसक को जान से मार दिया। दोनों नशे में घुत थे। उसने अपने दोस्त को सिर पर शराब की बोतल और क्रिकेट से मारा, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, मृतक विग्नेश रोहित शर्मा का प्रशंसक था और एस. धर्मराज विराट कोहली का समर्थक है। तमिलनाडु के अरियाल्लूर जिले में मल्लूर के पास एक सिडको औद्योगिक एस्टेट में शराब पीने के बाद दोनों क्रिकेट पर चर्चा कर रहे थे।

विग्नेश ने पहले भी धर्मराज का मजाक उड़ाया था और उनके हकलाने पर उन्हें बॉडी शेम किया था। जब दोनों का विवाद हुआ तो विग्नेश ने विराट कोहली और उनकी आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मजाक उड़ाया। पुलिस ने कहा कि क्रोधित धर्मराज ने विग्नेश को शराब की बोतल और क्रिकेट के बल्ले से मारा, जिससे उसकी मौत हो गई।विग्नेश का शव अगले दिन सुबह श्रमिकों ने सिडको औद्योगिक एस्टेट के पास देखा। उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अरियालुर के सरकारी अस्पताल भेजा गया। धर्मराज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.