पहाड़ी से गिर कर पश्चिम बंगाल का पर्यटक जख्मी

गोपेश्वर। चतुर्थ केदार के रूप में विख्यात रूद्रनाथ ट्रैक पर एक पर्यटक पहाड़ी से गिर कर जख्मी हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल का 3 सदस्यीय पर्यटक दल रू द्रनाथ ट्रैक पर जा रहा था कि इनमें एक पर्यटक डुमक गांव के पास पहाड़ी से गिर कर घायल हो गया।

घायल पर्यटक पश्चिम बंगाल के दुगली जनपद के देवानंदपुर का दीपांकर भट्टाचार्य बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार पर्यटक को रेस्क्यू कर डुमक लाया गया है। यहां घायल का उपचार कर उसे हेली एबुलेंस से हायर सेंटर भेजा गया। बताया जा रहा है कि घायल पर्यटक के सिर एवं हाथ पैरों पर गंभीर चोटे आने के चलते ही जिला प्रशासन ने उसे हेली एंबुलेंस से भेजने की व्यवस्था की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.