After Header-1

भारत-नेपाल सीमा पर नो मेंस लैंड में मिला युवक शव

खटीमा । भारत-नेपाल सीमा पर नो मेंस लैंड में एक युवक शव मिलने से हड़कंप मच गया। नेपाल पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बुधवार की देर शाम मेलाघाट भारत-नेपाल सीमा पर पिलर संख्या 796/01 के पास नो मेंस लैंड से लगभग 25 मीटर नेपाल सीमा में संदिग परिस्थितियों में एक शव मिलने पर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची नेपाल पुलिस ने शव कब्जे लेकर आसपास के लोगों से शिनाख्त के प्रयास किए।

आसपास के लोगों ने शव की शिनाख्त महेंद्र पाल(33) पुत्र श्री राम के रूप में की। लोगों ने बताया कि मृतक महेंद्र पाल मेलाघाट में किराए पर मकान लेकर राजमि  का काम करता था तथा मूल रूप से परेवा अनूप गांव थाना बरखेड़ा, जिला पीलीभीत का रहने वाला है। नेपाल पुलिस ने परिजनों को मौके पर बुलाकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.