दीपिका का जबरदस्त विरोध

उत्तराखंड कांग्रेस की सह प्रभारी रह चुकी हैं दीपिका पांडेय

रांची।  झारखंड की महागामा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह ने सड़कों की खराब स्थिति को लेकर विरोध प्रदर्शन का अनोखा तरीका अपनाया।

विधायक दीपिका पांडे विरोध जताने के लिए ना सिर्फ बीच सड़क पर बैठीं बल्कि सड़क पर जमे गंदे पानी से नहाने भी लगीं।इस अनोखे विरोध प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महागामा विधानसभा के अंतर्गत पड़ने वाले नेशनल हाइवे 133 पर मेहरमा-पिरोजपुर, सिंधु कान्हू चौक पर सड़क की स्थिति लंबे समय से खराब है।सड़क की स्थिति खराब होने की वजह से आए दिन कोई न कोई दुर्घटना होती ही रहती है।बार-बार ज्ञापन देने के बावजूद अब तक इस सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई।बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं किए जाने से नाराज महिला कांग्रेस विधायक सड़क पर उतर गई और अनोखे तरीके से उसी सड़क पर जमे दो से ढाई फीट गंदे पानी में बैठकर नहाने लगीं।

अपने इस अनोखे विरोध प्रदर्शन को लेकर विधायक दीपिका पांडे सिंह ने कहा, आप लोग कंफ्यूज मत हो। यह कोई गंगाजल या नदी नहीं है, जहां मैं स्नान कर रही हूं, बल्कि यह नेशनल हाईवे की सड़क है, जो तालाब में तब्दील हो गई है। जब तक सड़क बनने के लिए ठोस कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक में यहीं धरने पर बैठूंगी।मुझे जनता ने भरोसे के साथ अपने प्रतिनिधि के रूप में चुना है. मुझे जनता ने काम करने के लिए चुना है ना की जुमलेबाजी करने के लिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.