गुजरात में सरकार बनाते ही बिजली मुफ्त देगी आप

अहमदाबाद । गुजरात विधानसभा चुनाव से पूर्व आमआदमी पार्टी अपने पक्ष में जनाधार बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

इसी क्रम में पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल इस गुजरात दौरे पर हैं। केजरीवाल ने अहमदाबाद में एक कार्यक्रम में राज्य में आप की सरकार बनने पर मुफ्त बिजली और महिलाओं को हर माह एक हजार रुपये देने की गारंटी दी है। अरविंद केजरीवाल ने अहमदाबाद में आम आदमी पार्टी की ओर से ऑटो चालकों के लिए आयोजित टाउन हॉल कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

अरविंद केजरीवाल ने इस कार्यक्रम में गारंटी देते हुए कहा कि अगर आप गुजरात में सरकार बनाते हैं तो हम एक मार्च के बाद बिजली मुफ्त कर देंगे। इसके साथ ही महिलाओं के खाते में हर महीने एक हजार रुपये देने की भी गारंटी दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.