प्रधानमंत्री से मिले त्रिवेंद्र, सरगर्मी तेज

नयी दिल्ली। नई दिल्ली में बृहस्पतिवार को पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की ।

माना जा रहा है कि त्रिवेंद्र को जल्द ही संगठन में एडजस्ट करने की युद्धस्तर पर कवायद शुरू कर दी गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिवेंद्र सिंह रावत से उत्तराखंड में चल रही राजनीतिक गतिविधियों के अलावा भर्ती घोटाले के बारे में आवश्यक जानकारी ली।

संगठन के अलावा त्रिवेंद्र सिंह रावत को मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। बताते चलें कि त्रिवेंद्र ने बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.