After Header-1

स्पोर्ट्स मेनिया का आयोजन

देहरादून। आगामी टीचर्स डे के मौके पर टीचर्स स्पोर्ट्स मेनिया शनिवार को पेसिफिक माॅल मे मनाया गया ।

इसका आयोजन यंग इंडियन्स एवं पेसिफिक मॉल देहरादून द्वारा किया गया जिसमें कि अन्य स्कूलों के साथ-साथ राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान देहरादून के छात्रों व शिक्षकों ने भाग लिया एवं इसी संस्थान के सामुदायिक रेडियो स्टेशन 91.2 Nivh Hello Doon ने इस कार्यक्रम में रेडियो पार्टनर की भूमिका निभाई और दृष्टि दिव्यांगजनों के प्रति एम्पैथी डिवेलपमेंट हेतु व डिसेबिलिटी अवेयरनेस के लिए अंतर्चक्षु कार्यक्रम का आयोजन भी संस्थान के रेडियो द्वारा किया गया ।

पूरे दिन चले इस कार्यक्रम में एन.आई.ई.पी.वी.डी के मॉडल स्कूल के दृष्टि दिव्यांग प्रतिभागियों सुरेंद्र सिंह कक्षा 12वीं के छात्र व आशीष दूबे कक्षा 10वीं के छात्र के साथ अन्य विद्यालयों के साइटिड प्रतिभागी चेस प्रतिस्पर्धा में शामिल हुए। एन.आई.ई.पी.वी.डी संस्थान के ही टीसीएबी विभाग के ब्रेल इंस्ट्रक्टर  रोहित ने चेस प्रतियोगिता के फाईन्ल्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.