एमबीबीएस छात्र की सदिग्ध हालात मे मौत

इटावा।  सैफई मेडिकल यूनीवसिर्टी मे एमबीबीएस प्रथम साल के छात्र की संदिग्ध हालात मे मौत से हडंकप मच गया है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या है वहीं मृतक के परिजन इसे हत्या बता रहे हैं।

मूल रूप से गोरखपुर जिले के थाना गोरखनाथ क्षेत्र के ज्ञानपुरम कालोनी निवासी शिवजी गुप्ता का पुत्र हिमांशु (19) सैफई मेडिकल यूनीवसिर्टी के शाक्यमुनि हास्टल के कमरा नंबर 209 में रहकर एमबीबीएस प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था।

शनिवार रात हिमांशु मैस में खाना खाने के लिए नहीं पहुंचा तो पड़ोसी सहपाठी साथियों ने आकर दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो सुरक्षा गार्ड को जानकारी दी।

मौके पर पहुंचे सुरक्षा गार्ड और साथी छात्रों ने काफी प्रयास करने के बाद दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो हिमांशु का शव पंखे पर चादर के बने फंदे पर लटक रहा था।

इसकी सूचना हास्टल वार्डन एवं यूनीवसिर्टी प्रशासन को दी गयी और आनन-फानन में छात्र का शव पंखे से उतारकर यूनीवसिर्टी के ट्रामा सेंटर में ले गए जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस की प्राथमिक छानबीन में खुदकशी की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है ।

पुलिस ने पास के कमरों में रहने वाले साथी छात्रों और सहपाठियों से पूछताछ कर रही है। इस दौरान पुलिस द्वारा तलाशी के दौरान कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

Leave A Reply

Your email address will not be published.