हिमाचल में भारी बारिश से बाढ़ और भूस्खलन, अब तक 19 लोगों की मौत

नई दिल्ली । हिमाचल प्रदेश में  भारी बारिश की वजह से आई बाढ़ और भूस्खलन में अब तक 19 लोगों की मृत्यु हो गई है।

अभी भी 6 लोग लापता बताए जा रहे हैं। खुद इस बात की जानकारी हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दी है।

जयराम ठाकुर ने बताया कि कल से हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण बहुत जान-माल का नुकसान हुआ है। अब तक 19 लोगों की मृत्यु हुई है। 6 लोग लापता हैं।

मृतकों के परिवार को सरकार की तरफ से मुआवजा दिया जाएगा और उनकी पूरी मदद की जाएगी। इसके साथ ही हमीरपुर जिले में आई बाढ़ के बाद फंसे 22 लोगों को निकाला गया है और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है।

जयराम ठाकुर ने यह भी बताया कि विभिन्न स्थानों पर सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। मैंने जिला प्रशासकों को सड़क संपर्क बहाल करने का निर्देश दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.