रायपुर में बादल फटा, मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

देहरादून। जिले में बीती रात बादल फटने की खबर रायपुर ब्लॉक के सरखेत गांव में लोगों ने दी। सूचना मिलते ही मौके पर एसडीआरएफ की टीम पहुंच गई।

 

घटना के बाद गांव में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। इस बीच मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।  राज्य में  मैदान से लेकर पहाड़ तक झमाझम बारिश हुई। कुमाऊं के खटीमा में सबसे अधिक 152 मिमी और देहरादून के सहस्रधारा इलाके में 97.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान तीन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.