फिर कोरोना संक्रमित हुई कांग्रेस अध्यक्ष

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी फिर कोरोना संक्रमित हो गई हैं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा कि आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह सरकार द्वारा जारी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आइसोलेशन में रहेंगी।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले जून में भी सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित हुई थीं। उस समय उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीते बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी कोरोना की चपेट में आ गई थीं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी खराब स्वास्थ्य के चलते पिछले दिनों अपनी राजस्थान यात्रा को स्थगित कर दिया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.