सुनील बंसल बने बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री

नयी दिल्ली। भाजपा ने सुनील बंसल को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया  है। सुनील बंसल को राष्ट्रीय महामंत्री बनाकर पश्चिमी बंगाल, तेलंगाना और उड़ीसा की जिम्मेदारी दी गयी है।

भाजपा की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सुनील बंसल को राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

सुनील बंसल अब तक उत्तर प्रदेश में संगठन का काम कर रहे थे। उन्होंने 2017, 2019 और 2022 के चुनाव में उत्तर प्रदेश में पार्टी के लिए बेहतरीन काम किया है।

झारखण्ड के प्रभारी धर्मपाल को उत्तर प्रदेश का महामंत्री संगठन बनाया गया है। यूपी के प्रदेश सहसंगठन मंत्री कर्मवीर को उनकी जगह झारखण्ड की ज़िम्मेदारी दी गयी है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.