बस पलटी,दो दर्जन घायल

देहरादून। मसूरी देहरादून मार्ग पर एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें 17 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को मसूरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में करीब 36 लोग सवार थे । बस पलटने की सूचना मिलने के बाद ही मौके पर स्थानीय पुलिस फायर ब्रिगेड और 108 एंबुलेंस की टीम मौके के लिए रवाना हुई। मसूरी में हो रही भारी बारिश के चलते राहत बचाव कार्यों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा लेकिन भारी बारिश की बड़ी चुनौती का सामना करते हुए स्थानीय पुलिस और एसटीएफ की टीम ने सभी लोगों को रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.