After Header-1

नैनीताल-भवाली मार्ग पर अतिवृष्टि , सड़क का बड़ा हिस्सा धंसा

देहरादून। नैनीताल-भवाली मार्ग पर अतिवृष्टि के कारण शुक्रवार को सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंसने से इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। अब वाहनों को दूसरे मार्ग से भेजा जा रहा है। नैनीताल और आसपास के इलाके में पिछले दो-तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है।

बरसात के कारण नैनीताल-भवाली मार्ग का बड़ा हिस्सा पाइंस के पास भूस्खलन होने और बोल्डर गिरने से धंस गया। इससे यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। इस मार्ग पर कुछ पर्यटक अभी भी फंस हुए हैं। मार्ग के धंसने की सूचना मिलने पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने भी मौके पर जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मार्ग पर अवाजाही ठप हो गयी है। वाहनों को अब ज्योलिकोट के रास्ते भवाली भेजा जा रहा है। भवाली और तल्लीताल पुलिस को उचित कदम उठाने के निर्देश दिये गये हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.