After Header-1

गोवा कांग्रेस में मची उथल-पुथल, डैमेज कंट्रोल में जुटा हाईकमान

नयी दिल्ली। गोवा कांग्रेस में मची उथल-पुथल को लेकर कांग्रेस हाईकमान ने वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक को डैमेज कंट्रोल के लिए गोवा रवाना कर दिया है।

पार्टी ने माना है कि उसके 11 में से 5 विधायकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। गोवा में कांग्रेस के इंचार्ज दिनेश गुंडूराव ने माइकल लोबो और दिगंबर कामत का नाम लेते हुए बीजेपी के साथ मिलकर पार्टी में फूट डालने की कोशिश का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी मोटी रकम का लालच देकर कांग्रेस के दो-तिहाई विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही है। इस बीच, पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक को डैमेज कंट्रोल के लिए गोवा रवाना कर दिया है गोवा विधानसभा का सत्र आज से शुरू हो रहा है, जहां इस मामले को लेकर हंगामा हो सकता है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने रविवार देर रात ट्वीट करके बताया, कांग्रेस अध्यक्ष ने सांसद मुकुल वासनिक को गोवा में ताजा राजनीतिक घटनाक्रम पर नजर रखने के लिए वहां जाने को कहा है। इससे पहले, कांग्रेस पार्टी ने माइकल लोबो पर कार्रवाई करते हुए उन्हें गोवा विधानसभा में विपक्ष के नेता पद से हटा दिया। गोवा में कांग्रेस मामलों के इंचार्ज दिनेश गुंडू राव ने रविवार को माना था कि लोबो और कामत के अलावा पार्टी के तीन अन्य विधायकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है. राव ने कहा कि (विपक्ष के नेता) माइकल लोबो और पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत गोवा में कांग्रेस में दलबदल सुनिश्चित करने के लिए भाजपा के साथ मिलकर साजिश रच रहे थे। पार्टी ने लोबो को नेता प्रतिपक्ष के पद से हटाने का फैसला किया है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.