अमरनाथ यात्रा :  कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तीर्थयात्री हुए रवाना 

श्रीनगर। पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए तीर्थयात्री कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना हुए। आधार शिविरों से रवाना हुए विभिन्न काफिलों में कम से कम 10,000 श्रद्धालु शामिल हैं। कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण दो साल के अंतराल के बाद वार्षिक अमरनाथ यात्रा आज सुबह नुनवान और बालटाल से शुरू हुई।

गंदेरवाल से एक अधिकारी ने बताया, दर्शनार्थियों का एक काफिला दर्शन के लिए सुबह लगभग 11 बजे मंदिर की ओर जाने वाले सबसे छोटे मार्ग बालटाल से होकर रवाना हुआ। इसमें अधिकतम 6,823 श्रद्धालु थे, जिनमें 1,293 महिलाएं, 48 बच्चे और 98 साधू थे।

उन्होंने कहा कि 43 दिवसीय इस वार्षिक यात्रा के लिए लगभग 2,750 तीर्थयात्री अनंतनाग जिले के पहलगाम में नुनवान आधार शिविर से रवाना हुए।

उपायुक्त परयुष सिंगला ने आधार शिविर से 2,750 तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाई।    तीर्थयात्रियों की सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी बंदोबस्त किए गए हैं। उन्होंने कहा, ”प्रयास यह है कि तीर्थयात्री सुरक्षित महसूस करें और शांतिपूर्वक तीर्थ यात्रा करें।’

Leave A Reply

Your email address will not be published.