After Header-1

शिवसेना के बागी विधायकों ने उद्धव ठाकरे को धोखा दिया : राउत 

मुंबई। शिवसेना प्रवक्ता एवं राज्य सभा सदस्य संजय राउत ने ट्वीट किया कि उद्धव ठाकरे की पीठ में खंजर से वार किया गया है। श्री राउत ने बाद में मीडियाकर्मियों से कहा कि शिवसेना के बागी विधायकों ने पार्टी नेता उद्धव ठाकरे को धोखा दिया।

ठाकरे ने सदन में बहुमत साबित करने से एक दिन पहले ही कल रात मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा कि वह सत्ता के लालची नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह और राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार शिवसेना के विधायकों के विद्रोह के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।

उन्होंने एकनाथ शिंदे गठबंधन से झूठी सूचनायें न फैलाने की अपील की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बागी गुट को श्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाडी सरकार को सत्ता से हटाने का ठेका मिला था और जिसमें वे सफल रहे।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि शिवसेना पार्टी को कोई भी समाप्त नहीं कर सकता। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से नोटिस मिलने का जिक्र करते हुये उन्होंने कहा कि वह शुक्रवार को ईडी के सामने पेश होंगे और अगर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई की जाती है तो वह इसका सामना करने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा, आने वाली नयी राज्य सरकार को हमारी शुभकामनाएं हैं और हम उम्मीद करते हैं कि वे लोगों के कल्याण के लिए काम करेंगे और हम राज्य विधानसभा में रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.