भास्कर खुल्बे को सरकार ने बनाया पर्यटन विभाग में विशेष कार्याधिकारी

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने भास्कर खुल्बे को पर्यटन विभाग में विशेष कार्याधिकारी बनाया है। भास्कर खुल्बे  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्व सलाहकार रह चुके है। पिछले कुछ दिनों से भास्कर खुल्बे उत्तराखंड में ही थे। इसी बीच खुल्बे  की सीएम धामी से मुलाकात भी हुई थी। इसके बाद ही सीएम ने भास्कर खुल्बे को प्रदेश सरकार में बड़ी जिम्मेदारी दी है।

भास्कर खुल्बे को प्रधानमंत्री के बदरीनाथ व केदारनाथ पुनर्निर्माण के ड्रीम प्रोजेक्टों की कमान सौंपी गई है।भास्कर खुल्बे प्रधानमंत्री के सलाहकार रहते हुए केदारनाथ और बदरीनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की निगरानी करते रहे थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.