स्वामी नारायण आश्रम द्वारा भगवान बदरीनाथ को भेंट किया एक करोड़ से अधिक धनराशि का चेक

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय उपाध्याक्ष किशोर पंवार, सहित सभी मंदिर समिति सदस्यों, मुख्य कार्याधिकारी बी. डी. सिंह ने आभार जताया

गोपेश्वर । श्री अष्टाक्षरी स्वामीनारायण आश्रम बदरीनाथ द्वारा भगवान बदरीनाथ जी की पूजा चंदन- केशर हेतु 1 करोड़ 116 रूपये दान किये है। दान की धनराशि चैक के द्वारा मंदिर समिति को भेंट की गयी है।

श्री स्वामीनारायण आश्रम के चिन्ना स्वामीनारायण रामानुज जीयर स्वामी जी के सहयोग से दानी दाता आईपल्ली रामेश्वर राव, एवं आईपल्ली श्रीकुमारी ने एक करोड़ एक सौ सौलह रूपये का चैक भेंट किया है।

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय, उपाध्यक्ष किशोर पंवार सभी सदस्यों एवं मुख्य कार्याधिकारी बी.डी.सिंह ने जीयर स्वामी स्वामीनारायण आश्रम एवं दानीदाताओं का आभार जताया है।

मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि दानी दाताओं को प्रोत्साहित करने में श्री बदरीनाथ धाम के प्रभारी मंदिर अधिकारी राजेन्द्र चौहान का विशेष योगदान रहा।
इससे पहले एक दानीदाता ने गुप्त दान के बतौर भगवान बदरीविशाल की भोग मंडी हेतु ढाई लाख से अधिक के नये बर्तन दान किये है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.