सड़क हादसे में 5 की मौत

देहरादून।  उत्तराखंड सड़क हादसों  पांच युवकों की मौत हो गयी । कार और ट्रक की भिड़ंत में मारे गए सभी लोग रामनगर से उत्तर प्रदेश शाहजहांपुर बिलग्राम शरीफ जा रहे थे। घटना आज सुबह बरेली शाहजहांपुर के बीच की है।

ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

दो कारों से 10 लोग सवार होकर बिलग्राम शरीफ जा रहे थे। सभी मृतक रामनगर के गुलरघाटी के रहने वाले हैं जिनका नाम इमरान खान, खताड़ी निवासी हाफिज ताहिर, मुलाजिम, सगीर, और फदिर है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.