आयकर विभाग की छापेमारी , तीन करोड़ की नकदी और 2.5 करोड़ के आभूषण जब्त

नयी दिल्ली । आयकर विभाग ने चेन्नई में एक प्रमुख औद्योगिक समूह पर की गयी छापेमारी में अब तक 3 करोड़ रुपये की अघोषित नकदी और 2.5 करोड़ रुपये के बेहिसाब सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं।

आयकर विभाग ने आईएमएफएल, लॉजिस्टिक्स (रसद), आतिथ्य और मनोरंजन आदि क्षेत्र के व्यवसाय में संलग्न चेन्नई स्थित एक प्रमुख औद्योगिक समूह के खिलाफ 15 जून को छापामारी और जब्ती अभियान संचालित किया।

इसके तहत चेन्नई, विल्लुपुरम, पुडुचेरी, कोयंबटूर और हैदराबाद में स्थित 40 से अधिक परिसरों में छापामारी की गई। इस छापामारी अभियान के दौरान कई दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए हैं।

इस तरह के सबूतों के विश्लेषण से संकेत मिलता है कि कर निर्धारिती समूह ने विभिन्न व्यवसायों के लेखा खातों में गैर-वास्तविक खरीद बिलों को डेबिट करके बड़े पैमाने पर 400 करोड़ रुपये से अधिक की कर चोरी की है।

ये गैर-वास्तविक खरीद बिल या तो इसके नियमित सामग्री आपूर्तिकर्ताओं से या फिर समायोजन प्रविष्टि प्रदाताओं प्राप्त किए गए थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.