पुलिस ने अवैध शराब की खेप के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

नैनीताल । पुलिस व एसओजी व राजस्व पुलिस की टीम ने देर रात को अवैध शराब की खेप के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पिथौरागढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से अवैध शराब की तस्करी की सूचना मिली।

इसके बाद एसओजी, पुलिस व राजस्व पुलिस ने गुरना-घाट रोड पर सल्ला चिंगरी के पास जाल बिछा दिया। इसी दौरान एक पिकअप वाहन यूक 05 सीए 4040 को रोका गया और उसकी जांच की तो 100 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

वाहन सवार संतोष कुामर ओहरा निवासी दूबा, सल्ला, पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अभियोज पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई अमल में लायी जा रही है। एसओजी प्रभारी प्रकाश पांडे ने बताया कि वाहन को सीज कर लिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.