After Header-1

बंगाल:  भाजपा नेताओं से मिले नड्डा

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में भाजपा में नेतृत्व और जमीनी स्तर पर पद और दायित्व को लेकर चल रहे अन्तर विरोध के के बीच पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा दो दिवसीय दौरे पर आज यहां पहुंचे । वह आगामी पंचायत चुनावों से पहले प्रदेश भर में संगठन को बढ़ावा देंगे।

नड्डा के हवाई अड्डे पर पहुंचने राज्य के बड़े नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद अधिकतर नेताओं ने रात में उनसे उसी होटल में मुलाकात की जहां वह ठहरे हुए थे।

पार्टी सूत्रों ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, सांसद दिलीप घोष, अमित मालवीय, लॉकेट चटर्जी और राज्य विधानसभा के विपक्ष के नेता और नंदीग्राम से विधायक सुवेंधु अधिकारी और अग्निमित्र पॉल ने श्री नड्डा से मुलाकात की।

इन नेताओं ने इस दौरान अगले 48 घंटों में पार्टी के मामलों और उनके यात्रा कार्यक्रम के संबंध में चर्चा की।इस कार्यक्रम के बीच दिन में श्री नड्डा द्वारा बुधवार दोपहर को राष्ट्रीय पुस्तकालय परिसर में राज्य कार्यकारी समिति की बैठक के एक सत्र का उद्घाटन करने और राज्य नेतृत्व को संबोधित करने की उम्मीद है।

भाजपा को वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में 42 में से 18 सीटें और राज्य में वर्ष 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में 77 सीटें जीतने के बाद से पश्चिम बंगाल में पार्टी के पदाधिकारियों को एक छत के नीचे रखने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

पार्टी में शीर्ष स्तर से जमीनी स्तर पर दल बदल भी परेशान कर रहा था और जिसके बाद लोकसभा और विधानसभा के उपचुनावों सहित विभिन्न स्तरों के राज्य चुनावों में खराब परिणाम आए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.