जीप दुर्घटना में चालक समेत तीन यात्रियों की मौत 10 घायल

यमुनोत्री हाईवे पर डाबरकोट के पास बीती देर रात्रि को हुआ हादस

बडक़ोट। डबरकोट डेंजर जॉन में बृहस्पतिवार की रात एक मैक्स जीप खाई में दुर्घनाग्रस्त हो गयी,जिससे चालक समेत तीन यात्रियों की मौके पर मौत हो गई। जबकि 10 श्रदालु घायल हो गये।
घायल सभी को प्राथमिक उपचार के लिये बडक़ोट अस्पताल में पंहुचाया गया,जिन्हें बाद में चिकित्सको ने देहरादून रैफर कर दिया। सभी तीर्थयात्री महाराष्ट्र के निवासी थे जो यमुनोत्री धाम में दर्शन करने जा रहे थे। 
पुलिस थाना प्रभारी गजेंद्र बहुगुणा ने बताया कि हादसा बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे हुआ। ओजरी-डबरकोट के पास सामने से आ रही बस को साईड देने के चक्कर मे मैक्स जीप बैक करते वक्त अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
वाहन में चालक समेत ग 13 लोग सवार थे,जिनमें दो बच्चे भी शामिल रहे। हादसे में घायल 1 तीर्थयात्रियों को 108 एम्बुलेंस की मदद से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बडक़ोट लाया गया,जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून के लिये रैफर कर दिया है। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.