After Header-1

बिग डेटा प्रोफेशनल्स की डिमांड जोरों पर, यूपीईएस के छात्र को माइक्रोसॉफ्ट से 48 लाख रुपये सालाना का ऑफर मिला

देहरादून। दुनिया भर में कपनियाँ बाजार का विश्लेषण करने के लिए वास्तविक धरातल पर आँकड़ों की तलाश में है, जिनसे उन्हें बाजार में अपनी परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने में मदद मिल सके।

मार्केट के लिहाज से कोई भविष्यवाणी करने और योजना बनाने की जरूरत ने बिग डेटा और इसी तरह के प्रोफाइल्स में प्रतिभाशाली कर्मचारियों के लिए माँग को और बढ़ा दिया है।

मॉन्स्टर की ओर से उपलब्ध कराई गई एम्प्लॉयमेंट ट्रेड रिपोर्ट के अनुसार 2022 में भविष्य के बिग डेटा का विश्लेषण करने संबंधी पदों को भरने के लिए 96% कंपनियाँ नए कर्मचारियो की भर्ती की योजना बना रही हैं।

यूपीईएस में स्कूल ऑफ कंप्यूटर साइंस के सीएसई बिग डेटा में बीटेक (ऑनर्स ) की अंतिम वर्ष की छात्रा, मुस्कान हांडा को माइक्रोसॉफ्ट की ओर से 48 लाख रुपये सालाना का पैकेज ऑफर किया गया है, जो बिग डेटा के क्षेत्र में कर्मचारियों के लिए बढ़ती माँग का संकेत है।

माइक्रोसॉफ्ट में अपनी नियुक्ति पर मुस्कान हांडा का कहना है कि, “मैंने पहले राउंड में अच्छा प्रदर्शन किया। मेरी खुशी का उस समय कोई ठिकाना नहीं रहा, जब उन्होंने मुझसे सीधे फाइनल राउंड में क्वॉलिफाई करने के लिए कहा। 24 घंटे में मुझे अपना सिलेक्शन लेटर भी ई-मेल से मिल गया।

इसके मिलने के बाद मैं इतनी खुश हुई, जितनी खुश मैं पहले कभी नही हुई थी। वह हमेशा से ही कंपनियों के बड़े-बड़े आंकड़ों का विश्लेषण करना चाहती थीं।

उन्होंने कहा, “बिग डाटा का कॉन्सेप्ट काफी पहले से मौजूद था, लेकिन यह मौजूदा समय तक उतनी ताकत से नहीं उभरा क्योंकि तब तक बिग डेटा ने कारोबारी दुनिया में क्रांति नहीं की थी।

इस क्षेत्र में मेरी गहरी रुचि तब हुई, जब मैंने देखा कि बड़ी-बड़ी कंपनियाँ अपने कारोबार को फैलाने के लिए बिग डेटा और आंकड़ों का विश्लेषण करने वाले दक्ष कर्मचारियों की सेवाएँ ले रही हैं। इसी तथ्य ने मुझे इस क्षेत्र को चुनने के लिए प्रेरित किया।

इसी तरह इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनियाँ, जैसे कि अमेझॉन, अमेरिकन एक्सप्रेस, सैमसंग, एमएक्स प्लेयर बर्कलेज इंडिया यूपीईएस के उन स्टूडेंट्स को अपने यहाँ नियुक्ति कर रही है, जिन्होंने सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स, इंफ्रास्ट्रक्टर इंजीनियर, ऐप डिवेलपर्स और डाटा एनालिस्ट जैसे कोर्स किए हैं।

यूपीईएस के वीसी, डॉ. सुनील राय ने कहा कि, आंकड़ों का विश्लेषण करने वाले कर्मचारियों की डिमांड बढ़ती जा रही है। निजी और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियाँ उन लोगों को अपने यहाँ नौकरी पर रख रही है, जिनके पास जटिल आँकड़ों को समझने की क्षमता हो और जो उसे प्रतिभाशाली ढंग से बेहद उपयोगी जानकारी में बदल सके।

यूपीईएस के वीसी ने आगे यह भी कहा कि. “दिग्गज इंडस्ट्रीज से अपने मजबूत संबंधों और साझेदारियों के मद्देनजर हमारा मानना है कि टेक्नोलॉजी पर आधारित कंपनियाँ भविष्य में काफी फलेंगी-फूलेंगी।

यूपीईएस में हम इन क्षेत्रों में स्टूडेंट्स को उपयोगी कौशल से दक्ष करते हैं और उनकी प्रतिभा को और निखारते और सँवारते हैं। हम उन्हें इससे जुड़ी शाखाओं के विषयों का अध्ययन करने की भी सुविधा देते हैं, जिससे हमारे छात्र बड़ी-बड़ी कंपनियों में प्रभावशाली पद प्राप्त करने में सक्षम होते हैं।

अब मुस्कान जब अपने इस नए सफर के लिए तयार है, ऐसे समय में वह नौजवान छात्रों को अपने जीवन में अनुशासन का पालन करने की सलाह देती है। उन्होंने कहा कि, “मैं मात्रा से कहीं अधिक गुणवत्ता में विश्वास रखती हूँ।

इस क्षेत्र में मेरी अभी शुरुआत ही थी और मैं चीजों को बड़ी जल्दी सीखना चाहती थी, परन्तु मुझे यह भी डर होता था कि मुझसे कहीं कोई महत्वपूर्ण विषय छूट न जाए, या मैं इस क्षेत्र में किसी कौशल में माहिर होने से वंचित न रह जाऊँ एयर इंटरव्यू में वह सवाल न पूछ लिया जाए, जिसकी मैंने तैयारी नहीं की हो।

इससे बचने के लिए मैंने एक समय में 3-4 स्किल्स पर ध्यान देने की जगह केवल एक स्किल में माहिर होने में अपना समय लगाया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि छात्रों को लोगों की राय को तवज्जो नहीं देनी चाहिए और न ही उनकी टिप्पणियों से डरना नहीं चाहिए। इसकी जगह उन्हें केवल अपने लक्ष्य पर फोकस करना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.