After Header-1

फिल्म केदारनाथ को उत्तराखंड सरकार ने किया था बैन, अब सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर बनेगा सेल्फी प्वाइंट

पैटर्न मंत्री सतपाल महाराज ने जारी किया निर्देश

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में बीजेपी सरकार ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म केदारनाथ को
बैन कर दिया था । अब उसी सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर केदारनाथ में सेल्फी प्वाइंट बनाने जा रही है।
इससे राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं केदारनाथ क्षेत्र भी विकसित होगा। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने इसके लिए जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग को निर्देश दिए हैं। बता दें कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म केदारनाथ में केदारनाथ त्रासदी की घटना को दिखाया गया था। इस फिल्म की शूटिंग केदारनाथ, त्रियुगीनारायण, तुंगनाथ सहित क्षेत्र के अन्य इलाकों में की गई।
साल 2018 में फिल्म की शूटिंग हुई थी।इसके बाद देश-विदेश से भारी संख्या में श्रद्धालु केदारनाथ पहुंचे. ऐसे में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की स्मृति में केदारनाथ धाम सहित अन्य क्षेत्रों में फोटोग्राफी प्वाइंट बनाने की बात कही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.