After Header-1

बियर की बोतल पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाने पर एसएसपी से की शिकायत

नैनीताल । जनपद में हिंदू धर्म में पवित्र माने जाने वाले स्वास्तिक के चिन्ह युक्त बियर की बोतलें बेचे जाने का मामला प्रकाश में आया है।
इस मामले में नगर के मल्लीताल स्प्रिंगफील्ड कंपाउंड निवासी हरीश राणा ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजा है। 
पत्र में कहा गया है कि हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा स्थित अनुज्ञापी पूरन बिष्ट की देशी मदिरा की दुकान में टेंस वर्ग प्रीमियर नाम स्ट्रांग बियर नाम की मदिरा बेची जा रही है। इस पर हिंदू धर्म की आस्था के प्रतीक चिन्ह स्वास्तिक का प्रयोग किया जा रहा है।
इससे समाज में नकारात्मक माहौल पैदा हो रहा है, एवं धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। इसलिए पत्र में संबंधित विक्रेता एवं इसके वितरक अद्वैता एग्रीटेक एवं इस व्यवसाय से जुड़े सभी लोगों पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 295ए व 298 के तहत धार्मिक चिन्हों का इस तरह प्रयोग करना दंडनीय अपराध है। इस मामले में एसएसपी की ओर से कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.