श्री केदारनाथ धाम में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला वायरल वीडियो

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कार्रवाई के निर्देश दिए

मुख्य कार्याधिकारी मंदिर समिति को आदेश दिए कि अवांछित तत्वों पर नजर रखें

देहरादून। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने सोशल मीडिया पर चल रहे एक वीडियो का संज्ञान लिया है बताया जा रहा है कि वीडियो में एक व्यक्ति अपने साथ एक कुत्ते को बेरोकटोक मंदिर के बाह्य परिसर में घुमा रहा है तथा मंदिर के बाहर भगवान नंदी की मूर्ति पर उसे ले जा कर स्पर्श करवाकर पूजा अर्चना कर रहा है।
मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र ने कहा कि यह निंदनीय है इससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है। इस संबंध में उन्होंने मुख्य कार्याधिकारी को आदेश जारी किये हैं कि ऐसी अवांछित गतिविधियों पर रोक लगे तथा ऐसे कृत्य करनेवालों पर कानूनी कार्रवाई की जाये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.