After Header-1

डाक्टर को धमकी देने वाले की पहचान एक बच्चे के रूप में, जांच में जुटी पुलिस

हल्द्वानी । निजी चिकित्सक से रंगदारी मांगने में पुलिस एक बच्चे से पूछताछ कर रही है। बच्चे को छुड़ने के लिए कुछ व्यापारी भी पुलिस अधिकारियों से मिले हैं। पुलिस बच्चे से गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्दी ही धमकी देने वाले का पता चल जाएगा।
गौरतलब है कि रामपुर रोड स्थित निजी अस्पताल के एमडी डा. वैभव कुच्छल को सोमवार की शाम धमकी भरा फोन आया। फोन करने वाले सख्श ने पहले तो बच्चे की आवाज में बात की। फिर एकाएक वह तीन करोड़ की डिमांड करने लगा।
रकम न देने पर फोन करने वाले सख्श ने उनके बच्चे के अपहरण की धमकी दी है।
इस मामले में पीड़ित ने एसएसपी पंकज भट्ट से भी मुलाकात की और कार्रवाई की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
इधर देर शाम पुलिस ने एक नौ वर्षीय बच्चे को हिरासत में लिया। इसके बाद आज बच्चे को छुड़ने के लिए कई व्यापारी पुलिस अधिकारियों से मिले। उनका कहना था कि यह बच्चे की शरारत है। जबकि पुलिस का कहना है कि बच्चे से गहनता से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकता है।
300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.