हल्द्वानी । कर्ज के बोझ से दबे हल्द्वानी केएक पोल्ट्री फार्म संचालक ने फांसी के फंदे में झूलकर मौत को गले लगा लिया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोल्टी संचालक के इस कदम से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार आंवलाकोट, कोटाबाग निवासी 36 वर्षीय दिनेश जोशी पुत्र खीम चन्द्र जोशी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। फांसी के फंदे पर झूले दिनेश को देखकर परिजन तुरंत एसटीएच ले गए।
यहां इलाज से पहले ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। आत्महत्या की वजह अत्यधिक कर्ज बताया जा रहा है। अभी परिजनों ने कर्ज के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है।