सड़क हादसे में घायल एसडीएम की हालत नाजुक

देहरादून । उत्तराखंड में एक ट्रक की टक्कर से बुरी तरह घायल हुई जीप सवार लक्सर तहसील की उप जिलाधिकारी (एसडीएम) संगीता कन्नौजिया की हालत अब और नाजुक हो गई है।

एम्स, ऋषिकेश के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने सोमवार शाम को बताया कि यहाँ भर्ती लक्सर एसडीएम संगीता कन्नौजिया की हालत चिंताजनक बनी हुई है। उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। उनके उपचार में जुटे चिकित्सकों के अनुसार उनका बीपी लगातार गिर रहा है।

रक्तचाप को बनाए रखने के लिए दवाएं दी जा रही हैं। साथ ही, उनके फेफड़ों में इन्फेक्शन भी पाया गया है। विभिन्न विभागों के चिकित्सक उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए हैं। उल्लेखनीय है कि सुश्री कन्नौजिया बीते 26 अप्रैल को जब अपने सरकारी जीप से तहसील जा रही थीं, तब विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने जीप को टक्कर मार दी थी।

टक्कर इतना भीषण थीं कि जीप के परखच्चे उड़ गये। चालक गोपाल की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एसडीएम लगातार जीवन के लिये अस्पताल में संघर्ष कर रही हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.