After Header-1

जम्मू कश्मीर :  सुरक्षा बलों ने दो हाइब्रिड आतंकवादी को किया गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के दो ‘हाइब्रिड’ आतंकवादियों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किये।

पुलिस ने बताया कि विशेष सूचना के आधार पर, श्रीनगर पुलिस ने सेना की 50 राष्ट्रीय राइफल (आरआर) के साथ केंद्रीय कश्मीर के नौगाम क्षेत्र में स्थित मुछवा, बडगाम के निवासी शेख शाहिद गुलजार को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने कहा कि गुलजार के पास से गोलाबारूद और पिस्तौल सहित आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया है। इसके अलावा दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में लश्कर का एक और ‘हाइब्रिड’ आतंकवादी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, कुलगाम पुलिस और 34 आरआर ने विशेष सूचना के आधार पर दक्षिण कश्मीर के गडीहामा निवासी और लश्कर के ‘हाइब्रिड आतंकवादी’ यामीन यूसुफ भट को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि उसके पास से एक पिस्तौल, एक पिस्टल मैगजीन, नौ एमएम की 51 गोलियां और दो हथगोले सहित अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया है।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार हाइब्रिड आतंकवादी है, जो पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों के साथ-साथ प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा के स्थानीय आतंकवादियों के संपर्क में था और उसे आतंकवादी घटना को अंजाम देने का काम सौंपा गया था।

वह कुलगाम जिले में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री लाने के अलावा आतंकवादियों को शरण देने, सामान और अन्य सहायता प्रदान करने में भी शामिल था। पुलिस ने कहा कि यामीन की गिरफ्तारी एक ‘उपलब्धी’ है क्योंकि उसे जिले की भौगोलिक स्थिति की जानकारी थी जिसके कारण वह आसानी से हमले की जगह चुन सकता था।

कुलगाम पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले में और गिरफ्तारी तथा बरामदगी की उम्मीद है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.