After Header-1

तीरथ को मिला बेस्ट वर्किंग पालिटिशियन अवार्ड

मुंबई/ देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पौड़ी गढ़वाल से सांसद तीरथ सिंह रावत को मुंबई में रविवार के दिन बेस्ट वर्किंग पालिटिशियन अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

यह सम्मान आफ्टर नून वाइस संस्था द्वारा आयोजित न्यूज़ मेकर अचीवर अवार्ड कार्यक्रम में दिया गया।

इस कार्यक्रम में देश की कई नामचीन हस्तियों को उनके द्वारा अपने अपने कार्य क्षेत्रों में किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए न्यूज़ मेकर अचीवर अवार्ड से सम्मानित किया गया।

वहीं जनसेवा के लिए बेस्ट वर्किंग पॉलिटिशियन का सम्मान संस्था द्वारा सांसद तीरथ सिंह रावत को दिया गया। इस मौके पर तीरथ सिंह रावत ने कहा कि हर इंसान को ईमानदारी के साथ काम करना चाहिए। रिजल्ट की चिंता नहीं करनी चाहिए। समय आने पर सुखद परिणाम अपने आप ही मिलते हैं। तीरथ ने अवार्ड के लिए
आफ्टर नून वॉइस संस्था को धन्यवाद भी दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.