यात्रा मार्ग पर सफाई व्यवस्था चाक चौबंद करने के निर्देश

शौचालय का रख-रखाव ठीक ढंग से नहीं होने पर होगी कठोर कार्यवाही

रुद्रप्रयाग।  यात्रा मार्ग की साफ-सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय कक्ष में उप जिलाधिकारियों एवं नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक आयोजित की।
बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखेंगे। इसके साथ ही यात्रा मार्ग सहित शहरी क्षेत्रों में संचालित हो रहे शौचालयों की साफ-सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त रखने को कहा।

उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों से उनके अधीनस्थ संचालित हो रहे शौचालयों के संबंध में जानकारी चाही, जिसमें यूरिनल शौचालय, महिला शौचालय आदि के संबंध में पूर्ण विवरण उपलब्ध कराने को कहा।

इसके साथ ही संचालित हो रहे शौचालयों में साफ-सफाई व्यवस्था दुरस्त रहे। इसके लिए कार्मिक को तैनात करते हुए उसकी जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि यदि शौचालय की साफ-सफाई एवं रख-रखाव ठीक ढंग से नहीं किया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि नदी किनारे किसी भी दशा में कचरा न फेंका जाए, इस पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

यदि किसी व्यक्ति द्वारा नदी में या नदी के किनारे कचरा फेंका जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका व नगर पंचायतों को निर्देश दिए गए कि यात्रा के दौरान नगरीय क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापारियों द्वारा सडक़ के किनारे किसी भी प्रकार से अतिक्रमण न किया जाए, जिससे कि यातायात बाधित न हो।

इसके लिए निरंतर निरीक्षण किया जाए। यदि किसी व्यक्ति द्वारा सडक़ किनारे अतिक्रमण किया जाता है तो उसके विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी प्रकार से जाम की स्थिति न हो।

बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिस स्थान पर कूड़ा निस्तारण किया जाता है, वह जमीन किसने अधीन है। इस संबंध में भी पूर्ण विवरण उपलब्ध कराने को कहा।

बैठक में अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग अपर्णा ढौंडियाल, जखोली परमानंद राम, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद रुद्रप्रयाग सुशील कुमार कुरील, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत तिलवाड़ा वासुदेव डंगवाल, अगस्त्यमुनि विजेंद्र पंवार, ऊखीमठ हर्षवद्र्धन रावत मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.