दिल्ली में इमारत गिरी ,मजूदरों को दबे होने की आशंका

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सत्य निकेतन बिल्डिंग के पास एक इमारत  भरभरा कर गिर गई। यह इमारत तीन मंजिला बताई जा रही है। यह इमारत गिरी उस वक्त पांच मजूदर मौके पर काम कर रहे थे। ऐसे में उन सभी के दबे होने की आशंका है।

दमकल विभाग ने बताया कि जो बिल्डिंग गिरी है, वह तीन मंजिला है और उसके रिनोवेशन का काम चल रहा था। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए टीमें मौके पर मौजूद हैं और मलबे में दबे लोगों को निकालने का प्रयास जारी है।

दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि फायर टेंडर की 6 गाड़ियां भी मौके पर मौजूद हैं। उसे करीब डेढ़ बजे इस घटना की सूचना मिली, जिसमें बताया गया कि पांच मजदूर मलबे में फंस गए हैं।

फिलहाल, मौके पर बुलडोजर से मलबे को हटाने का काम जारी है। चश्मदीद ने बताया कि इस मकान के मरम्मत का काम चल रहा था, तीन मजदूर उस वक्त काम पर लगे थे, तभी यह तीन मंजिला इमारत देखते ही देखते मलबे में तब्लीद हो गई। इस घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। तुरंत दमकल विभाग को फोन किया गया और अभी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.