स्वामी निश्चलननंदा सरस्वती महाराज का भव्य स्वागत

सिलीगुड़ी । धर्म गुरु के रूप में यह पूरे विश्व में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले भगवान का दूसरा रूप माने जाने वाले पुरी गोवर्धन मठ आदेश के शंकराचार्य जगतगुरु श्री स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज जी बृहस्पतिवार को सिलीगुड़ी में पधारे उनके आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया पूरे पश्चिम बंगाल से लोग उनके स्वागत के लिए खड़े थे ।

कुल 2 दिनों तक सिलीगुड़ी में बड़े कार्यक्रम आयोजन किए जाएंगे जिनमें आगामी कल शाम 4:00 बजे सनातन धर्म महासभा का आयोजन किया जाएगा। बृहस्पतिवार को महाराज जी ने विश्व शांति की बात कही भारत की बात कही । गुरुजी महाराज जी का सिलीगुड़ी में यह दूसरी बार आगमन है इससे पहले वह 2015 में आए थे।

आयोजन अध्यछ राजेश अग्रवाल ने बताया कि इस बड़े धार्मिक कार्यक्रम को करने के लिए सिलीगुड़ी की दिव्या सत्संग समिति, आदी गुरु शंकराचार्य सोसियल डेवलपमेंट ट्रस्ट, आदित्य वाहिनी ,आर्योमा , एस्ट्रोलॉजी तथा एस्ट्रोलॉजर्स वेलफेयर एसोसिएशन इन सभी ने मिलकर इस भव्य धार्मिक सभा का आयोजन किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.