गैरसैंण पुलिस ने पकड़ी 300 बोतल शराब

गैरसैण । गैरसैंण पुलिस ने 300 बोतल अवैध शराब पकड़ी। हालांकि आरोपी रात को अंधेरे का फायदा उठा कर भाग गए किंतु एक आरोपी को पुलिस ने बुधवार को धर दबोच लिया जबकि 3 आरोपियों को पकडऩे के लिए दबिश दी जा रही है।

पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देश पर शराब के विरूद्ध छेड़े जा रहे अभियान के तहत 25 पेटी (300 बोतल) अवैध शराब पकड़ी। मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष सुभाष चंद्र जखमोला, उप निरीक्षक नरेंद्र कोठियाल तथा आदिबद्री चौकी प्रभारी पंकज कुमार ने आदिबद्री क्षेत्र के बेडी मल्ली रोड़ पर दिल्ली तथा चंडीगढ़ से लाई जा रही 300 बोतल शराब पकड़ी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.