After Header-1

उत्तराखंड सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, क्षेत्र में मातम

नैनीताल । उत्तराखंड सड़क दुर्घटना में दो भाई समेत एक ही परिवार की तीन लोगों की मौत हो गयी। इस घटना के बाद क्षेत्र में मातम पसर गया है।

मिली जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के नंदगांव में रह रहे दो भाइयों का परिवार गुरुवार को आई-10 कार संख्या यूपी 14 डीयू 6348 से अल्मोड़ा के सनड़भीड़ा जा रहे थे।

कार में तीन बच्चों के साथ सात लोग सवार थे। भिकियासैंण तहसील में देघाट रोड पर बसेड़ी गांव के पास उनकी कार गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में दो भाइयों के साथ ही एक की पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक महिला समेत तीन बच्चे घायल हो गये। मृतकों में चंद्र प्रकाश, हेमंत व दीपा देवी व शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि सभी लोग पीपलपानी में शामिल होने गांव जा रहे थे। सभी गाजियाबाद के नंद गांव में रह रहे थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही भिकियासैंण पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य चलाया गया। घायल रश्मि देवी, रिया, आरव व जिया को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर भेज दिया गया हैं।

पुलिस पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गयी है। सल्ट के विधायक महेश जीना ने दुर्घटना पर दुख जताया है और प्रशासन को तुरंत राहत व बचाव कार्य चलाने के साथ ही घायलों को बेहतर उपचार दिलाने की बात कही। इस घटना के बाद क्षेत्र में मातम पसर गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.