ऋतु खंडूड़ी बनी विधानसभा अध्यक्ष

देहरादून। ऋतु खंडूड़ी अब विधिवत उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष बन गई हैं।

ऋतु  पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष हैं। कांग्रेस ने अपना कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं किया था।

इसलिए श्रतु निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुन ली गई। ऋतु पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद मेजर जनरल ( अवकाश प्राप्त ) भुवन चंद्र खंडूड़ी की सुपुत्री हैं। विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी के आवास पर कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों की भीड़ देखी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.