दिलीप रावत के बिगड़े बोल, हरक शेरे-गढ़वाल नहीं रंगा सियार

देहरादून। लैंसडाउन विधानसभा सीट से पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाईं को हराने के बाद भाजपा विधायक महंत दिलीप रावत के बिगड़े बोल सामने आए हैं। दिलीप रावत ने हरक सिंह रावत की बहू और कांग्रेस प्रत्याशी अनकृुति गुसाईं को 9 हजार 868 वोटों के अंतर से हराया है।

उन्होंने हरक सिंह रावत पर तंज कसते हुये कहा कि खुद को शेर ए गढ़वाल बताते हैं, दरअसल वो रंगा सियार थे। इस बार जनता ने वोटों का पानी डाला तो भेद खुल गया। दिलीप रावत ने कहा कि हरक सिंह रावत अब तक लहर के साथ चुनाव लड़े हैं, जिसमें उन्हें हमेशा जीत मिली।

मौजूदा विधानसभा चुनाव में विपरीत परिस्थितियों में चुनाव लड़ने के बाद हरक सिंह रावत की हकीकत सामने आ गई है। उन्होंने कहा हरक सिंह रावत अपनी विश्वसनीयता को खो चुके हैं। राजनीति में ईमानदारी, निष्ठा, चरित्र और समर्पण की भावना होनी चाहिए, जो कि हरक सिंह रावत में नहीं है। इसलिए अब जनता उनपर विश्वास नहीं करने वाली है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.