After Header-1

केदारनाथ पैदल मार्ग पर तेजी से चल रहा बर्फ हटाने का कार्य

डीडीआरएफ टीम एवं मास्टर ट्रेनरों के साथ आपदा प्रबंधन अधिकारी ने किया निरीक्षण

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम की यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित कराने को लेकर जिलाधिकारी मनुज गोयल के निर्देशन में संबंधित अधिकारियों को केदारनाथ धाम के पैदल मार्ग से बर्फ हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

पैदल मार्ग से बर्फ हटाने के लिए किए जा रहे कार्यों का जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने डीडीआरएफ टीम एवं मास्टर ट्रेनरों के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि केदारनाथ धाम की यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से शुरू करने के लिए पैदल मार्ग से बर्फ हटाने के निर्देश दिए गए हैं, जिस पर निरंतर संबंधित कार्मिकों द्वारा बर्फ हटाने का कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि छोटी लिनचोली तक बर्फ हटाने का कार्य किया गया है। इसके आगे का बर्फ हटाने का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि पैदल मार्ग पर बड़े-बड़े ग्लेशियर बने हुए हैं, जिनको काटकर रास्ता तैयार किया जा रहा है। यात्रा शुरू होने तक पैदल मार्ग से बर्फ हटा दी जायेगी, जिसके बाद तीर्थयात्रियों को कोई भी समस्या नहीं होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.