सऊदी अरब ने कोविड प्रतिबंध हटाया, घर के अंदर पहनना होगा मास्क

नयी दिल्ली।सऊदी अरब ने कोविड प्रतिबंध हटा ली है। ये रोक कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाई गई थी। सऊदी अरब ने महामारी की स्थिति में सुधार देखते हुए हटाने की घोषणा की। हालांकि 11 देशों के नागरिकों के लिए सऊदी अरब की यात्रा करते वक्त क्वारनटीन की प्रक्रिया का पालन करना अनिवार्य होगा।

गृह मंत्रालय ने फैसला किया कि सोशल डिस्टेंसिंग पालन करने का नियम खत्म किया जा रहा है, लेकिन लोगों को घर के अंदर मास्क पहनना होगा। इसके अलावा, मंत्रालय ने अपने आदेश में कहा कि अब यहां आने वाले यात्रियों को पीसीआर या रैपिड एंटीजन टेस्ट कराने की आवश्यकता नहीं है। साथ ही यात्रियों को अब क्वारंटाइन में रहना अनिवार्य नहीं होगा।

सऊदी अरब ने कई देशों की फ्लाइट्स पर लगाया था प्रतिबंध

सऊदी अरब ने जिन 9 देशों के नागरिकों की यात्रा से प्रतिबंध नहीं हटाया है, उनमें भारत, पाकिस्तान, अर्जेन्टीना, ब्राजील, तुर्की, दक्षिण अफ्रीका, लेबनान, मिस्र और इंडोनेशिया शामिल हैं। बता दें कि सऊदी अरब ने इस साल फरवरी में कई देशों से आने वाली फ्लाइट्स पर प्रतिबंध लगा दिया था। सिर्फ सऊदी नागरिकों, राजनयिकों और हेल्थवर्कर्स को ही इस बैन के दायरे से बाहर रखा गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.