श्रीनगर । मौसम विभाग ने कश्मीर घटी में मध्यम बारिश तथा हिमपात होने का अनुमान लगाया है। कई जगहों पर बारिश तथा बर्फबारी हुई। कश्मीर के कई जगहों तथा जम्मू के कुछ जगहों पर बादल छाये रहने के आसार हैं।
मौसम विभाग ने बताया कि वर्तमान में कश्मीर के विभिन्न जगहों पर तथा जम्मू के कुछ जगहों पर बादल छाए हुए रहेंगे। विभाग ने बताया कि वर्तमान मौसम गुरुवार तक तक जारी रह सकता है। यहां चार से पांच मार्च तक आंशिक रुप से बादल छाये रहेंगे।
हालांकि छह मार्च की रात से आठ मार्च तक पश्चिमी विक्षोभ से जम्मू:कश्मीर प्रभावित हो सकता है। उच्चे स्थानों पर हल्की से मध्यम के बारिश तथा हिमपात होने की संभावनाएं हैं। इस दौरान कश्मीर के पर्यटक स्थल गुलमर्ग में तापमान जमाव बिंदु से उपर रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। उत्तरी कश्मीर में बारामुला जिले के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
दक्षिणी कश्मीर के एक दूसरा पर्यटक स्थल अनंतनाग जिले के पहलगाम में पारा जमाव बिंदू से उपर रिकॉर्ड किया गया है। रिजॉर्ट का रात्रि तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दक्षिणी कश्मीर के काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के द्रास में न्यूनतम तापमान शून्य से 11.7 डिग्री सेल्सियस , लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.6 डिग्री सेल्सियस तथा कारगील में तापमान शून्य से 11.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।